Épisodes

  • टोक्यो ओलंपिक का हुआ समापन अब पेरिस पर है खिलाड़ियों की नज़र
    Aug 8 2021
    टोक्यो ओलंपिक 2020 का समापन हो चुका है. समापन समारोह के दौरान भी स्टेडियम उद्घाटन समारोह की तरह ही खाली रहा. कोविड महामारी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में आने की मंजूरी नहीं दी गई थी. भारत का नेतृत्व देश के झंडे के साथ कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया तिरंगा कर रहे थे. खेल ख़त्म होने के बाद अब ओलंपिक विलेज खाली होने लगा है सभी खिलाड़ी अपने देश लौटने लगे हैं.
    Voir plus Voir moins
    7 min
  • महिला हॉकी टीम ने जीता दिल, गोल्फ़ में अदिति अशोक दिलाएंगी पहला मेडल?: 6 अगस्त, ओलंपिक 2021
    Aug 6 2021
    टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कैसा रहा, महिला हॉकी में हारकर भी कैसे जीत गई टीम इंडिया, क्या गोल्फ़ में मेडल दिलाएंगी अदिति अशोक, कहां कमज़ोर पड़ा रेसलर बजरंग पूनिया का दांव और सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया से ख़ास बातचीत, सुनिए 6 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत और कुमार केशव के साथ.
    Voir plus Voir moins
    16 min
  • हॉकी में ख़त्म हुआ मेडल का सूखा, क्या लौट आया है इस खेल का सुनहरा दौर?: 5 अगस्त, ओलंपिक 2021
    Aug 5 2021
    ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाली इंडियन हॉकी टीम की तरक्की क्या कहानी कहती है, गोलकीपर पीआर श्रीजेश का बैकग्राउंड कैसा रहा है, रेसलिंग में रवि कुमार दहिया ने सिल्वर जीता मगर किन पहलवानों ने किया निराश, सुनिए 5 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में मोहम्मद इक़बाल के साथ कुमार केशव की बातचीत.
    Voir plus Voir moins
    9 min
  • टोक्यो से आ रही सोने की सुगंध, क्या रेसलिंग में कल होगा 'डबल धमाका'?: 3 अगस्त, ओलंपिक 2021
    Aug 4 2021
    टोक्यो ओलंपिक्स में आज का दिन भारत के लिए क्या खुशियां और ग़म लेकर आया? रेसलर रवि कुमार दहिया की जीत क्यों ख़ास है? रेसलिंग में किन पहलवानों ने पदक की उम्मीद ज़िंदा रखी है? महिला हॉकी में भारत हार कर भी क्यों जीत गई और क्या जैवलिन थ्रो में आ रहा पहला मेडल, सुनिए 4 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
    Voir plus Voir moins
    9 min
  • मेन्स हॉकी में शानदार खेल दिखाने के बावजूद क्यों हार गई टीम इंडिया?: 3 अगस्त, ओलंपिक 2021
    Aug 3 2021
    टोक्यो ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए कैसा रहा? मेन्स हॉकी में टीम इंडिया की हार की वजह क्या रही? जैवलिन थ्रो से लेकर रेसलिंग, शॉट पुट के मुक़ाबलों में क्या हुआ? क्या कल कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी, सुनिए 3 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
    Voir plus Voir moins
    10 min
  • महिला हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ये रहे जीत के सूत्रधार: 2 अगस्त, ओलंपिक 2021
    Aug 2 2021
    टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दिया. इस यादगार जीत के नायक कौन कौन रहे? क्या इस टीम में इतना दमख़म है कि सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को पछाड़ सके? हॉकी के अलावा दूसरे खेलों में आज भारत की क्या स्थिति रही, सुनिए 2 अगस्त के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
    Voir plus Voir moins
    10 min
  • टोक्यो में बना इतिहास, सिंधु ने जीता कांस्य, हॉकी में चक दे इंडिया! : 1 अगस्त, ओलंपिक 2021
    Aug 1 2021
    टोक्यो ओलंपिक में आज के दिन क्या कुछ घटा, कौन-कौन से खेल हुए, किन खिलाड़ियों ने कैसा परफॉर्म किया, कल क्या होगा और किन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी? साथ ही मुक्केबाजी में निराशा हाथ लगी है. क्या वजह रही? सुनिए इस ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में प्रतीक वाघमारे से.
    Voir plus Voir moins
    8 min
  • क्या लवलीना लगाएंगी गोल्डन पंच, सेमीफाइनल में होगी सिंधु की परीक्षा?: 30 जुलाई, ओलंपिक 2021
    Jul 30 2021
    टोक्यो ओलंपिक के 8वें दिन बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने पदक पक्का कर लिया. मगर क्या वो गोल्डन पंच लगा पाएंगी? क्या सेमीफाइनल में पहुंचीं स्टार शटलर पीवी सिंधु की असल परीक्षा अब होगी? क्वॉर्टर फाइनल में दीपिका कुमारी के तीर निशाने से क्यों भटके और हॉकी के टर्फ़ से क्या ख़ुशख़बरी सामने आई, सुनिए 30 जुलाई के ओलंपिक स्पेशल पॉडकास्ट में टोक्यो में मौजूद राहुल रावत से कुमार केशव की बातचीत.
    Voir plus Voir moins
    14 min